FIRST LOOK: ब्रह्मास्त्र से रणबीर 'शिवा' कपूर का पहला शानदार लुक, बिल्कुल चमकते सितारे की तरह

ब्रह्मास्त्र से रणबीर कपूर का पहला लुक, अयान मुखर्जी ने जारी कर दिया है। फिल्म से रणबीर कपूर का ये लुक देख फैन्स काफी ज़्यादा खुश हैं। क्योंकि संजू के बाद रणबीर कपूर वापस अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उन्हें इस अंदाज़ में देखे काफी समय हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम है शिवा।

ब्रह्मास्त्र का नाम पहले ड्रैगन था लेकिन फिल्म के नाम को भारतीय दर्शकों से कनेक्ट करने के लिए बदल दिया गया। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस फिल्म के पीछे काफी मेहनत कर रही है।

ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट काफी दिलचस्प है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। और इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करेगी।

हाल ही में फिल्म का लोगो, प्रयागराज के कुंभ मेले में लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च में 150 ड्रोन की सहायता से आसमान में फिल्म का लोगो बनाया गया था। इसके बाद ही फिल्म का असली लोगो रिलीज़ किया गया।

ayan-mukerji-reveals-ranbir-kapoor-s-first-look-from-brahmastra

अयान मुखर्जी पांच सालों से ब्रह्मास्त्र पर का कर रहे हैं। इस फिल्म पर काफी बजट और उम्मीदें टिकी हुई है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X