Brahmastra: आयन मुखर्जी ने रणबीर कपूर- आलिया भट्ट स्टारर क्लाइमैक्स सीन के बारे में की खुलकर बात

जो फिल्म हम बड़े पर्दे पर देखते हैं, वह केवल एक हिस्सा होता है। पर्दे के पीछे जो चल रहा है वह तैयारी, योजना और शानदार प्रदर्शन की गाथा है। "ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा" जैसे प्रोजेक्ट के लिए 10 सालों से अधिक का समय दिया गया है। जिसे अब अपने विजुअल्स के लिए लोगों से काफी तारीफ भी मिल रही है।
एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म की डिजिटल रिलीज के बाद, डिज्नी + हॉटस्टार ने बुल्गारिया में नु बोयाना फिल्म स्टूडियो से एक्सक्लूसिव बिहाइंड द सीन वीडियोज जारी किए। ये एक्सक्लूसिव वीडियो ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जैसी फिल्म बनाने में जाने वाली विशाल तैयारी और प्रक्रिया की एक झलक पेश करता हैं जिसे भारतीय दर्शकों ने 2022 में पसंद किया।
निर्देशक अयान मुखर्जी ने सेट से सामने आई एक बिल्कुल नए बीटीएस वीडियो में फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग की चुनौतियों के बारे में बात की हैं। उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म में सबसे चुनौतीपूर्ण सीन हमारा क्लाइमैक्स रहा है। यह एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और इमोशन के साथ 20 मिनट का सीक्वेंस है। वहां बहुत कुछ चल रहा है कि यह अपने आप में एक फिल्म की तरह है।"
इस पर आगे बात करते हुए, अभिनेता रणबीर कपूर कहते हैं, "क्लाइमेक्स फिल्म का हाई प्वाइंट होता है और मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी इस तरह की तैयारी की है।"
इस सीन की शूटिंग के बारे में और ज्यादा डिटेल्स देते हुए अयान मुखर्जी ने बताया, "हमने इसे एक ब्लू बैकड्रॉप पर शूट किया है। क्योंकि जिस तरह की लाइटिंग हमें चाहिए थी और जिस तरह के स्टंट करने की जरूरत थी, उसे इंटीरियर स्टेज पर बेहतर तरीके से पेश किया जाएगा। सभी अलग-अलग टीमों को एक साथ लाना और बुल्गारिया जैसी जगह पर इसे शूट करना एक अलग ही अनुभव था।"
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, "यह पहली बार था जब मैं क्लाइमैक्स की शूटिंग के साथ एक फिल्म शुरू कर रही थी। यह पहली बार है जब मैंने इस तरह की फिल्म की है।"
धर्मा प्रोडक्शंस और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और लिखित, फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











