इस बिग स्टार जोड़ी की खुशियों पर लगा ग्रहण..अटक गई सुपर हीरो फिल्म..
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्म ड्रैगन की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। इसके पीछे की वजह इस फिल्म का हाई बजट माना जा रहा है।
साल 2016 में ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज के बाद रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं। इसके साथ रणबीर कपूर के हाथों में जग्गा जासूस और ड्रैगन जैसी दो बड़ी फिल्में भी हैं।
कुछ दिनों पहले यह खबर आयी थी कि एक बार फिर जग्गा जासूस की रिलीज डेट पर तलवार लटक रही है। अब रणबीर की ड्रैगन भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर की ड्रैगन का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक सुपरहीरो फिल्म होगी। जिसमें रणबीर के पास आग से जुड़ी एक विशेष ताकत होगी।

इस लिहाज से इस फिल्म का बजट में पहले से अधिक इजाफा हो गया है। जिससे इस फिल्म में वीएफएक्स का काम बढ़ गया। साथ ही ड्रैगन में एक्शन का स्तर भी हाई होने वाला है। इस फिल्म से जुड़ी हुई इन प्रमुख बातों को ध्यान मं रखते हुए अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी है।
रणबीर एक तरफ जहां संजय दत्त की बायोपिक में पूरी तरह बिजी हैं। वहीं आलिया भट्ट काम से तकरीबन छह महीने का ब्रेक ले रही हैं।
गौरतलब है कि ड्रैगन अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह जल्दबाजी में इस फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। आखिर क्यों..यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.


Click it and Unblock the Notifications











