ब्रह्मास्त्र के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की तस्वीर, हाथ से निकल रही है आग?
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस का इंतजार पिछले कई सालों से जारी है। ये फिल्म कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 2 साल के लिए फिर टल गई थी। लेकिन अब फिल्म के सेट से लगातार अयान मुखर्जी तस्वीरें सामने ला रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस वक्त भी ऐसा ही कुछ हुआ है। अयान मुखर्जी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है जिसमें रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा किसी जादूगर की तरह हाथ आगे किया हुआ है और वहां आग निकलती देखी जा सकती है। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए अयान मुखर्जी लिखते हैं.. ''समय सही लगता है, ढाई साल पहले, मैंने इस इंस्टाग्राम यात्रा की शुरुआत की, ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ के कुछ महीने पहले।

हमें फिल्म को बेहतर बनाने के लिए और समय चाहिए था। फिर, मैं इंस्टाग्राम से चला गया। फिर कुछ देर के लिए दुनिया ठहर सी गई।'' अयान मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर काफी इंतजार फैंस कर चुके हैं। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट है 300 करोड़ हो सकता है। जब फिल्म अनाउंस हुई थी तभी अयान मुखर्जी का प्लान था 10 साल के अंदर ये ट्राईलॉजी बनाने का। जब फिल्म ड्रैगन नाम से अनाउंस हुई तो इसकी हीरोइन पर काफी विचार किया गया।
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाले हैं। फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications