..................... Ayan Mukerji gave a special gift before Alia-Ranbir's wedding, shared a cute video of both of them! आलिया- रणबीर की शादी के पहले अयान मुखर्जी ने दिया खास तोहफा - Hindi Filmibeat

आलिया- रणबीर की शादी के पहले अयान मुखर्जी ने दिया खास तोहफा, साझा किया दोनों का प्यारा वीडियो!

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बीच उनकी शादी की जोरदार चर्चा है और इस वक्त फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस वीडियो साझा करते हुए दोनों को तोहफा दिया है। इस वीडियो में आलिया और रणबीर काफी खुश लग रहे हैं और ये गाना ब्रह्मास्त्र का है। अयान मुखर्जी ने इस रोमांटिक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है..

''रणबीर के लिए और आलिया के लिए! और... इस पवित्र यात्रा के लिए वे जल्द ही आरंभ करने जा रहे हैं! रणबीर और आलिया... इस दुनिया में मेरे सबसे करीबी और प्यारे लोग... मेरी खुशहाल जगह, और मेरी सुरक्षित जगह...

Recommended Video

Ranbir-Alia Wedding: Brahmastra टीम ने दिया Ranbir-Alia को शादी का तोहफा, देखे वीडियो | FilmiBeat

ranbir kapoor, alia bhatt, ayan mukerji, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, ब्रह्मास्त्र

जिन्होंने मेरे जीवन में सब कुछ जोड़ा है... और पूरी तरह से और निस्वार्थ रूप से हमारी फिल्म के लिए...! हमें बस उनके मिलन का एक अंश साझा करना था, हमारी फिल्म से, हमारे गीत केसरिया से, उन्हें मनाने के लिए ... उन्हें उपहार के रूप में, और सभी को !!

कामना है कि जीवन के एक अद्भुत नए अध्याय में प्रवेश करने के साथ-साथ हमेशा के लिए सबसे अच्छी ऊर्जा और सभी आशीर्वाद, सभी आनंद और सभी पवित्रता उन्हें घेर लें।''

वीडियो को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया

वीडियो को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया

हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरफ से इस वीडियो को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। खबरें हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी सप्ताह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसकी तैयारियां काफी जोरों पर हैं।

ब्रह्मास्त्र से है

ब्रह्मास्त्र से है

इस वीडियो की बात करें तो ये ब्रह्मास्त्र से है और इसी सेट पर दोनों के बीच का रिश्ता शुरु हुआ था जो कि शादी तक पहुंच रहा है।

पहले भी रहा है अफेयर

पहले भी रहा है अफेयर

रणबीर कपूर का अफेयर इसके पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस से रहा है लेकिन वो ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

खुलकर इसपर बात की है

खुलकर इसपर बात की है

हालांकि आलिया भट्ट ने काफी पहले रणबीर कपूर को अपना हमसफर बनाने के मन बना लिया था। यही कारण है कि उन्होने कभी भी इस रिश्ते को दुनिया से नहीं छिपाया है बल्कि अक्सर खुलकर इसपर बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X