Brahmastra: अयान मुखर्जी ने किया धमाकेदार ऐलान- ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 की रिलीज डेट का खुलासा

ayan-mukerji-announces-release-date-for-brahmastra-part-2-brahmastra-3-shared-this-important-detail

Brahmastra Part 2 and Part 3 release dates: 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां लंबे समय तक टीम ने इस पर चुप्पी बनाए रखी, वहीं अब अयान मुखर्जी ने मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र के दूसरे और तीसरे भाग की रिलीज डेट की घोषणा की है।

'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के बाद फिल्म का दूसरा भाग होगा 'ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव'। ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज की जाएगी। जबकि फिल्म का तीसरा और आखिरी भाग 'ब्रह्मास्त्र 3' को 2027 में लाने की प्लानिंग है।

बता दें, अयान मुखर्जी ने "अस्त्रावर्स" यूनिवर्स के तहत एक trilogy का ऐलान किया था, जिसकी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। और बाकी दोनों फिल्मों की शूटिंग अब शुरु की जाएगी। अयान ने बताया है कि फिल्म के दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ ही पूरी की जाएगी। साथ ही इसे पहले पार्ट से ज्यादा भव्य बनाया जाएगा। और बड़े स्तर पर शूटिंग की जाएगी।

इतना ही नहीं, बल्कि निर्देशक ने यह भी खुलासा किया कि वह एक और रोमांचक प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे, जिससे प्रशंसकों को अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। खासकर फिल्म के वीएफएक्स ने फैंस को खुश कर दिया था। लिहाजा अब फिल्म के दूसरे और तीसरे भाग का खास इंतजार है।

पिछले दिनों अयान ने एक इवेंट में कहा था कि वो दोनों फिल्मों की राइटिंग पर खास ध्यान देना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को किसी तरह की शिकायत ना हो। अयान ने कहा- मुझे लगता है कि 'ब्रह्मास्त्र ​​​​​​' में कुछ गलतियां हुई थीं। हमें फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन मिले। फिर भी हमें काफी अच्छे नंबर्स मिले, काफी लोगों को हमारी फिल्म पसंद आई थी। लेकिन मैं इस पार्ट को अच्छी तरह से समझना चाहता हूं और फिल्म को बेहतर बनाना चाहता हूं।

More from Filmibeat

Read more about: brahmastra ayan mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X