..................... Axar Patel gets married to fiancee Meha Patel cricketer Axar Patel Meha Patel wedding album inside photos - Hindi Filmibeat

Wedding Album: केएल राहुल के बाद दूल्हा बना ये क्रिकेटर, दुल्हनिया के आगे फेल बॉलीवुड हीरोइने

axar patel meha patel wedding

Axar Patel Meha Patel Wedding Album: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ गुरुवार को शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमा लिया है। अक्षर पटेल और मेहा अपनी शादी में इतना ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे कि किसी की भी नजरें इस जोड़ी से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

इन दिनों केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पर हर किसी की नजरें हैं। इसी बीच अब अक्षर पटेल ने भी अपनी शादी की तस्वीरों के फैंस को खुश कर दिया है। यहां देखिए अक्षर पटेल और मेहा पटेल की शादी की तस्वीरें।

टी20 सीरीज से लिया ब्रेक

टी20 सीरीज से लिया ब्रेक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लेते हुए अक्षर पटेल ने आखिरकार शादी रचा ही ली। गुरुवार को उन्होंने मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए।

शादी का जोड़ा

शादी का जोड़ा

मेहा भी शादी के जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं। बता दें कि मेहा पटेल एक डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं।

लंबे समय से कर रहे थे डेट

लंबे समय से कर रहे थे डेट

अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। शादी की रस्मों के दौरान दोनों काफी मस्ती में नजर आए। कुछ तस्वीरों और वीडियो में अक्षर डांस करते भी दिखाई दिए हैं।

मेहा की खूबसूरती

मेहा की खूबसूरती

अक्षर पटेल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही इस दुल्हनिया की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोगों का कहना है कि मेहा खूबसूरती के मामले में तमाम बॉलीवुड हीरोइनों को भी मात देती हैं।

Read more about: axar patel meha patel bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X