सलमान खान को अवार्ड की परवाह नहीं

वैसे सलमान का यह साल काफी अच्छा रहा, उनकी दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई एक तो रेडी और दूजी बॉडीगार्ड। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सलमान का इस बारे में कहना है कि मैं अपनी सफलता से खुश हूं मुझे कुछ और नहीं चाहिए बस इतना ही काफी है कि मेरे फैन्स मुझे पसंद करते हैं।
वैसे आजकल बॉलीवुड में सलमान के नाम का ही सिक्का चल रहा है। उनका नाम जिस किसी फिल्म से जुड़ता है वो बॉक्स ऑफिस में हिट साबित होती है। कई डारेक्टर उन्हें उनकी शर्तों पर फिल्म में लेने के लिए तैयार खड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications











