अवॉर्ड्स कभी काम नहीं दिलाते : मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने कहा कि अवॉर्ड्स काम नहीं दिलाते। मनोज को पिछले दिनों 10वें एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट पर्फॉर्मेंस का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

By Shivani Varma

अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को काफी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले दिनों मनोज वाजपेयी को 10वें एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट पर्फॉर्मेंस का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

awards-don-t-give-you-work-says-manoj-bajpayee

मनोज ने कहा है कि वो कभी भी ज्यादा काम करने का वादा नहीं करते बल्कि वो इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें याद रख सकें। मनोज ने कहा कि अवॉर्ड्स अापको काम नहीं देते बल्कि आपको और आपके टैलेंट को याद करने का एक मौका प्रदान करते हैं।

DETAILS: आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म है 'दंगल'.. 'पीके' से भी बड़ी!

उन्होंने आगे कहा कि इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होना ही अपनेआप में अवॉर्ड मिलने जैसा है। आपको बता दें कि उन्होने अपना फिल्मी करियर 1994 मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया।

बॉलीवुड मे उनकी पहचान 1998 मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी इस फिल्म के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X