न्यूयॉर्क महोत्सव में सुनील शेट्टी को पुरुस्कार
अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेड अलर्ट-द वार विद इन' के लिए सुनील शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार मिला है। यह फिल्म नक्सल समस्या पर केंद्रित है। इस फिल्म का प्रदर्शन अभी भारत में नहीं हुआ है।
सुनील शेट्टी अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनके मुताबिक वो बेहद खुश हैं क्योंकि इस फिल्म को जर्मनी के स्टुटगार्ट फिल्म महोत्सव में भी आलोचकों का पुरस्कार मिला था।
हुतूतू और धड़कन में उनके अभिनय की तारीफ पहले भी हो चुकी है। धर्मेश दर्शन की फिल्म 'धड़कन' के लिए वर्ष 2000 का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। उनका कहना है कि वह हमेशा से गंभीर फिल्में करना चाहते हैं पर उन्हे इस तरह की फिल्मों के कम मौके मिले हैं।
सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में मनोरंजन और एक्शन फिल्में अधिक की हैं।
नक्सली फिल्म महोत्सव रेड अलर्टद वार विद इन सुनील शेट्टी film festival maoist red alert the war within suniel shetty


Click it and Unblock the Notifications