..................... Award for Aishwarya Rai is a matter of proud for me, says Abhishek Bachchan - Hindi Filmibeat

ऐश को सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन का कहना है कि पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को सम्मानित होता देख उन्हें भी बहुत गर्व महसूस हुआ। ऐश्वर्या को अंतर्राष्ट्रीय विश्व सुंदरी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा के 64वें संस्करण में मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने इस प्रतियोगिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने पर सम्मानित किया है।

abhishek bachchan

विश्व सुंदरी प्रतिस्पर्धा रविवार को लंदन में आयोजित हुई। इस दौरान जब ऐश्वर्या को पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया, तो वह अपने साथ मां वृंदा राय, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या को भी साथ लेकर पहुंचीं। आराध्या को अभिषेक ने गोदी उठाया हुआ था।

अभिषेक ने इस बारे में अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'श्रीमती को मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से उनकी सबसे सफल और प्रभावी विश्व सुंदरी के रूप में पुरस्कृत किया गया है। उन्हें पुरस्कार मिला और मुझे थामने को नन्ही 'ए' मिली। मेरे लिए यह बेहतर सौदा रहा।' अभिषेक के साथ ही अमिताभ ने भी इस मौके की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

बहरहाल, यह मौका सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन का मानना था कि ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने काम से भी समाज को सुधारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X