..................... इंस्टा लाइव पर अवनीत कौर के फैन को पड़ा तमाचा Avneet Kaur's fan got slapped on Insta Live, people said - 'Mom thinks he is talking to his girlfriend' - Hindi Filmibeat

इंस्टा लाइव पर अवनीत कौर के फैन को पड़ा तमाचा, लोग बोले- 'मां समझी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है'

avneet kaur

अवनीत कौर ने जब से टीक वेड्स शेरू में काम किया है उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है। इस फिल्म में वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं थीँ। अवनीत कौर इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और आलम ये है कि उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती चली जा रही है।

इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप काफी चौकने वाले हैं। इसका कारण ये है कि अवनीत कौर के एक फैन को इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान तमाचा पड़ा है।

किसने मारा तमाचा?

दरअसल ये फैन अवनीत कौर से वीडियो चैट पर बात कर रहा था। इस दौरान अवनीत को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, फैन पेज के लिए धन्यवाद। इसका मतलब ये है कि इस लड़के अवनीत कौर के नाम का कोई फैनपेज बनाया।

लड़के ने ये भी बताया कि वो गोवा का रहने वाला है और अवनीत का बहुत बड़ा फैन है। अवनीत कौर उससे बात कर रहीं थीं और जैसे ही वीडियो कॉल खत्म होने वाला था, इस लड़के एक तमाचा पड़ गया। बता दें एक महिला पीछे से आती है और तमाचा मार देती है।

कहा जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि इस लड़की की मां ही है। लोग चुटकी ले रहे हैं और कह रहे हैं, शायद मां को लगा होगा कि लड़का गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। वीडियो पर कई फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं और इस वीडियो को 'घर का क्लेश' नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है।

अवनीत कौर के वर्कफ्रंट पर वो लगातार कई तरह के प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ी है। आने वाले समय में वो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी। टीकू वेड्स शेरू एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। कहा जा रहा है कि अवनीत कौर काफी जल्दी बड़ा धमाका करेंगी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Read more about: avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X