..................... Avneet Kaur reacts On Virat Kohli liking her pictures says let it be avneet kaur sepersizzing look - Hindi Filmibeat

विराट कोहली के लाइक की प्यास में अवीत कौर ने इस बार शेयर कर दी ऐसी ऐसी तस्वीरें, बोलीं- मिलता रहना चाहिए

Avneet Kaur On Virat Kohli

Avneet Kaur On Virat Kohli: कम उम्र में बड़ी सफलताओं को छूने वाली अवनीत कौर पिछले दिनों विराट कोहली के कारण काफी चर्चाओं में आ गई थीं। अब एक बार फिर से अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अवनीत के नित नए लुक्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है ऐसे में ये हसीना भी उन्हें सरप्राइज देने में जरा भी पीछे नहीं रहती है।

अवनीत कौर की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो वो इस दौरान पीले रंग की बॉडी फिट ड्रेस में मचलते हुए पोज दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी बिखरी जुल्फें और न्यूड मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि अवनीत ने कैप्शन में बताया है कि ये लुक उनकी आने वाली फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट का है। हालांकि फैंस उन्हे कमेंट सेक्शन में विराट कोहली के नाम से टीज करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक किया था। इस पोस्ट में अवनीत ग्रीन कलर के टॉप और प्रिटेंड स्कर्ट में नजर आ रही थीं। विराट के फोटो लाइक करते ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, विराट कोहली ने तुरंत लाइक को हटा लिया। लेकिन तब तक लोगों ने इसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर वायरल कर दिया।

इस लाइक को लेकर अब फिल्म प्रमोशन के दौरान अवनीत कौर से सवाल पूछा गया कि बड़े नामों से ऑनलाइन ध्यान और तारीफ मिलना उन्हें कैसा लगता है? इसपर एक्ट्रेस ने मुस्कराते हुए कहा, 'बस प्यार मिलता रहना चाहिए.'

Read more about: avneet kaur virat kohli bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X