बोल्ड ड्रेस पहनकर कंगना रनौत के साथ नाची 21 साल की ये एक्ट्रेस, किसिंग सीन पर हुआ था बवाल!

अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई और अब आलम ये है कि फिल्म काफी पसंद की जा रही है और इसी को लेकर पूरी टीम काफी खुश है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अवनीत कौर और प्रोड्यूसर कंगना रनौत डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। इस दौरान अवनीत कौर के साथ साथ कंगना रनौत ने भी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी और वो काफी कमाल की लग रहीं थीं।
बता दें कि कंगना रनौत और अवनीत कौर के बीच काफी अच्छी बॉंडिंग है और दोनों साथ में अच्छी लगती हैं। इस फिल्म को बात करें तो फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और कमाल का काम कर रही है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म की रिलीज के बाद काफी ट्रोल हुए थे क्योंकि उन्होने अवनीत कौर के साथ लिपलॉक किया था और दोनों के उम्र में अंतर है। अवनीत कौर ने 'अलादीन' में जैसमिन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी।
इतना ही नहीं अवनीत कौर ने इससे पहले मरदानी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications