Virat Kohli के फोटो लाइक कॉन्ट्रोवर्सी के बाद IPL मैच देखने पहुंचीं Avneet Kaur, अब अफेयर का मामला आया सामने

Avneet Kaur Controversy: फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी अवनीत कौर इन दिनों काफी ज्यादा खबरों में हैं। उनके खबरों में आने की वजह हैं विराट कोहली। जी हां, विराट कोहली... हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि विराट ने अवनीत की फोटो को लाइक किया, जिसके बारे में खुद विराट सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी।
अवनीत कौर को हुआ फायदा
विराट कोहली ने पिछले दिनों एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक हॉट फोटो को लाइक कर दिया था। जिसके बाद लोग विराट को आड़े हाथों लेने लगे। इसके बाद विराट को सफाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। लेकिन विराट की इस सफाई का फायदा एक बार फिर अवनीत कौर को मिला और अवनीत की काफी फैन फॉलोइंग बढ़ गई और यही नहीं, उनकी नेटवर्थ में भी इजाफा हो गया।
IPL मैच में आईं अवनीत
अब अवनीत कौर इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद IPL मैच देखती नजर आई हैं। उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें स्टेडियम में बैठकर IPL मैच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। अवनीत को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मैच के दौरान देखा गया था।
शुभमन गिल को कर रहीं डेट?
लाइक कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आपको बता दें, अवनीत का नाम एक अफवाह के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अवनीत इन दिनों शुभमन गिल को डेट कर रही हैं और शुभमन इस वक्त गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। अब गुजरात के मैच में अवनीत का स्टेडियम में होना इस अफवाह को और हवा दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











