'12 साल की उम्र में डायरेक्टर ने मेरे साथ..' Avneet Kaur का चौकाने वाला खुलासा, भड़क जाएंगे फैंस!

Avneet Kaur Abused by Director- अवनीत कौर के बारे में भला कौन नहीं जानता है। अपने अभिनय के लिए बचपन से ही पहचानी जाने वाली अवनीत कौर अब फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं।
अवनीत ने बचपन में एक शो अलादीन में इतना शानदार किरदार निभाया था कि लोग उनको आज भी पसंद करते हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा।
दरअसल महज 12 साल की उम्र में उनके साथ एड डायरेक्टर ने बदतमीजी की थी और कुछ ऐसा हुआ था जिसके अवनीत आज तक भूल नहीं पाईं हैं। ऐसे किस्से अभिनेत्रियों के साथ अक्सर होते हैं और कई बार वो काफी भयानक मोड़ ले लेते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान अभिनेता एक लंबे मोनोलॉग की शूटिंग कर रहीं थीं और उनका पैर लड़खड़ा गया था। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म हो गया था।
अवनीत कौर ने खोला राज
अवनीत कौर ने खुलासा करते हुए कहा कि ''ये घटना मेरे स्ट्रगल के दौरान की है और इसने मुझे काफी डरा दिया था। मैं अपने शुरुआती दौर में थी, और डायरेक्टर ने काफी अपशब्द कहे थे। मैं काफी डरी हुई थी और मेरी उम्र महज 11-12 साल की थी।
इस शूटिंग के दौरान मैं 2-3 बार लड़खड़ाई, तभी उसने अपना माइक चालू किया और गलत बातें बोलना शुरू कर दिया। उसने कहा कि मैं कुछ भी करने के लायक नहीं हूं और मैं इस इंडस्ट्री में कभी सफल नहीं हो पाऊंगी। उसने मुझे गाली भी दी।
मैं काफी भ्रम में थी क्योंकि मेरे माता-पिता को सेट पर जाने की अनुमति नहीं थी, मैं अपने माता-पिता के पास गई और उन्हें सब कुछ बताया और एक अभिनेता के रूप में मेरा आत्मविश्वास टूट गया था।'' इस दौरान अवनीत कौर हटरफ्लाई से बातचीत कर रहीं थीं। इस खुलासे के बाद सभी हैरान हैं और अवनीत कौर की हिम्मत की तारीफ रहे हैं।
गलत तरीके से छुआ
अवनीत कौर ने अपने करियर में काफी कुछ सहा है। निर्देशक की गालियों के अलावा भी अवनीत ने खुलासा करते हुए एक किस्से को याद किया था। उन्होने बताया कि महज 8 साल की उम्र में एक शख्स ने डांस की रिहर्सल के दौरान काफी गलत तरीके से छुआ था। जब ये घटना हुई थी तो उनकी मां ने गलत टच और अच्छे टच को लेकर बात की थी।
अवनीत कौर के इस खुलासे को लेकर लोग अब बातें कर रहे हैं। अवनीत कौर महज 23 साल की हैं और इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म कर चुकी अवनीत ने उनको किस करके बवाल काट दिया था।
हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसको लेकर काफी ट्रोल हुए थे। नवाज ने इसके बाद जवाब देते हुए कहा था कि कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कि अपनी उम्र की आधी एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते हैं और लोग उनको ट्रोल नहीं करते हैं।
टीकू वेड्स शेरू
अवनीत कौर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ टीकू वेड्स शेरी में जबरदस्त काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद तो खूब किया गया था लेकिन साथ ही ट्रोल भी हुए थे। इसका कारण दोनों के बीच उम्र का अंतर था। लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा था कि वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी की उम्र की हैं। किसी ना कहा था कि अभिनेता को शर्म आनी चाहिए थी। इस तरह से लोगों ने काफी मजाक बनाया था।
हालांकि अवनीत कौर ने आज तक इस घटना पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर का एक लिपलॉक सीन था जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें होना बंद हो चुकी हैं। वो अपना काम को लेकर लगातार बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications














