बॉडीगार्ड ही करता था इस हसीना का सेक्सुअल हैरेसमेंट, टॉप एक्ट्रेस का खुलासा- वो बार बार पीछे से मेरे...

Avika Gor

Bodyguard Sexually Harass Actress: हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट और कास्टिंग काउच के मुद्दों को लेकर बवाल मचा हुआ है। तमाम हसीनाएं सामने आकर अपनी आप बीती सुना रही है और एफआईआर दर्ज करा रही हैं। हालांकि ऐसा सैलाब पहली बार देखने को नहीं मिला है बल्कि समय समय पर हीरोइने अपने साथ हुई हैरेमेंट की घटनाओं का शेयर करती रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेलिब्रिटीज के साथ भी छेड़छाड़ की घटना होती रहती है। इसी वजह से वे अपने साथ बॉडीगार्ड्स रखती हैं, लेकिन क्या हो अगर बॉडीगार्ड ही अपनी जिम्मेदारी भूल गलत हरकत करे? कुछ ऐसा ही टीवी की छोटी आनंदी यानी अविका गौर के साथ हुआ है।

हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में अविका गौर ने बताया कि कजाकिस्तान में उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है, वो भी उनके खुद के बॉडीगार्ड के द्वारा। अभिनेत्री ने कहा- "भारत में ऐसा होता है, लेकिन मेरे साथ यह कजाकिस्तान में कई बार हुआ। कुछ बॉडीगार्ड्स हमेशा आपके साथ रहते हैं, लेकिन एक ऐसा होता है, जो स्मार्ट बनने की कोशिश करता है।"

1920: हॉरर ऑफ द हार्ट फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने कजाकिस्तान में हुए घटना का जिक्र किया और बताया कि जब वह एक इवेंट में स्टेज की ओर जा रही थीं तब उनके ही बॉडीगार्ड ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा- "मुझे याद है कि किसी ने मुझे पीछे से छुआ। जब मैं पीछे मुड़ी, तो वहां सिर्फ मेरा बॉडीगार्ड था। जब मैं स्टेज पर जा रही थी, कोई मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा था। तब वहां बॉडीगार्ड के अलावा कोई और नहीं था। मुझे याद है कि यह दूसरी बार होने जा रहा था और फिर मैंने इसे रोका।"

अविका गौर ने दूसरी बार बॉडीगार्ड को पकड़कर चिल्ला दिया था। तब उसने उनसे माफी मांगी थी और अभिनेत्री ने इस चीज को वहीं जाने दिया। बकौल एक्ट्रेस- "यह बहुत शर्मनाक है। मैंने बस उसकी तरफ देखा और सोचा, 'क्या?' और उसने बस माफी मांग ली। तो उसके बाद मैं क्या करूं? इसलिए मैंने उसे जाने दिया। वे नहीं जानते कि उनकी ऐसी हरकत का दूसरे व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।"

Read more about: avika gor television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X