बहुत मिस करूंगी बालिका वधू की आनंदी को : अविका गौर

Avika Gaur
बहुत मिस करूंगी बालिका वधू की आनंदी को, ये कहना है बालिका वधू की आनंदी का यानी अविका गौर का। जिनका कहना है कि आनंदी का किरदार उसके जीवन में मील का पत्थर है और उसे अब इस कार्यक्रम में काम न कर पाने की कमी खलेगी।

इस धारावाहिक के जरिए आनंदी नाम से घर..घर में चर्चित हो चुकी अविका गौर की इस कार्यक्रम से विदाई हो गयी है। छोटे पर्दे की 14 वर्षीय बाल कलाकार ने बताया, मैंने जो भूमिका निभाई है वह निश्चित रूप से मेरे जीवन में मील का पत्थर है क्योंकि इसने मेरी पहचान बनाई है।

पढ़े : टेलीविजन शो में अक्षय कुमार

कलर्स चैनल पर दो साल से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम के केंद्र में एक बालिका वधू की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है, जिसका बाल विवाह हो जाता है। अविका खुद बाल विवाह के सख्त खिलाफ है क्योंकि इसके चलते बच्चे अपने बचपन का आनंद नहीं उठा सकते और वे अशिक्षित रह जाते हैं।

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने बताया, मेरे पास बॉलीवुड और टीवी में काम करने के लिए कई प्रस्ताव हैं। फिलहाल बालिका वधू की कहानी को पांच साल आगे बढ़ा दिया है इसलिए अविका को धारावाहिक छोड़ना पड़ा क्योंकि धारावाहिक की आनंदी बड़ी हो गई है। अविका की जगह बड़ी आनंदी का किरदार प्रत्युषा बनर्जी निभा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X