Avengers फेम एक्टर Jeremy Renner की हालत नाजुक, एक्सीडेंट के बाद किया गया एयरलिफ्ट

Jeremy Renner

Jeremy Renner Accident:ठंड के इस मौसम में अमेरिका के बर्फीले तूफान में एवेंजर्स फेम एक्टर जेरेमी रेनरे का बुरा एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में वह काफी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेरेमी की हालत काफी नाजुक है। बताया जा रहा कि एक्टर जेरेमी के साथ यह हादसा उनके घर के पास हुआ है। जहां पर वह अपने घर के बाहर गिरी हुई बर्फ को हटा रहे थे।

उनके साथ हुई यह घटना इतनी दर्दनाक रही है कि उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। एक्टर की सेहत काफी क्रिटिकल बताई जा रही है। बता दें कि जेरेमी रेनर अमेरिका के रैनो में रहते हैं। उनका घर माउंट रोज-स्की टेहो के करीब है। वहां इस वक्त काफी बर्फबारी हो रही है। आलम यह है कि वहां पर कई घरों में बिजली की भी सुविधा नहीं है।

जेरेमी ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। जो कि उनके घर के बाहर की फोटो है। जहां पर वह हर तरफ से बर्फ से घिरे हुए हैं। इस तस्वीरों में आप देखेंगे कि बड़ी मशीनों के सहारे बर्फ को रास्ते पर से हटाया जा रहा है। आपको बता दें कि जेरेमी के फैंस इस वक्त उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने मॅार्वेल एवेंजर्स सीरीज में हॅाकआई का किरदार निभाया था। पिछले साल डिज्नी प्लस हॅाटस्टार पर उनके किरदार हॅाकआई का स्पिन ऑफ भी प्रसारित किया गया था। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका यह किरदार सुपरहिट हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X