222 करोड़ की धमाकेदार कमाई के बाद- BOX OFFICE पर दोबारा धमाका करेंगे सुपरस्टार्स
2018 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 222 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। भारत में लोगों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया, जिसके बाद इस फिल्म को एक बार फिर देश में रिलीज़ की जा रही है। लेकिन इस फिल्म को सिर्फ हिंदी में रिलीज किया जा जाएगा। एवेंजर्स भारत में फिर से 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लग जाएगी।
ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- बिग बजट फिल्म में बड़ा बदलाव!
बता दें, यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इसके सामने सलमान खान की रेस 3 भी पीछे रही। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। देखना दिलसच्प होगा कि क्या एवेंजर्स फिर से बॉलीवुड को उतनी ही तगड़ी टक्कर देती है या नहीं।

गौरतलब है कि 28 सितंबर को वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की सुई धागा रिलीज होने वाली है। जबकि 5 अक्टूबर को लवरात्रि और हेलीकॉप्टर ईला.. जाहिर है कि इन फिल्मों को एवेंजर्स से टकराना होगा। आज भारत में हॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.. खासकर सुपरहीरो फिल्मों की। ऐसे में यह बॉक्स ऑफिस क्लैश दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











