सलमान खान के सामने नया टार्गेट, 32 करोड़ की OPENING, वर्ना करारी हार!
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 31 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। इसी के साथ यह बागी 2 और पद्मावत को पार कर 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने आने वाली बॉलीवुड फिल्मों के सामने एक बड़ा टार्गेट सेट कर दिया है।
पहली बार 300 करोड़ क्लब में करेंगे एंट्री.. सुपरस्टार की शानदार झलक!
देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की रेस 3 यह आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। रेस 3 ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने वाली है। सलमान खान का स्टारडम देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म जोरदार ओपनिंग देगी। लेकिन 31 करोड़ का आंकड़ा पार करना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

फिलहाल तो ऐवेंजर्स पद्मावत को भी पीछे छोड़ती नजर आ रही है। बहरहाल, यह पहली बार नहीं जब किसी हॉलीवुड फिल्म ने बिग बजट, बिग स्टार्स वाली बॉलीवुड फिल्म को भारत में पीछे छोड़ दिया हो। शाहरुख खान से लेकर जॉन अब्राहम तक को हॉलीवुड फिल्मों से मात खानी पड़ी है।
साफ है कि आज भारत में हॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ आंकड़ों को देखा जाए तो भारत में सुपरहीरो फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देंखे हॉलीवुड vs बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications