'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की BOX OFFICE पर ताबड़तोड़ ओपनिंग.. टूटे रिकॉर्ड्स
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर भारत में रिलीज हो चुकी है। बता दें, फिल्म को सुबह के शोज में 90 से 100 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी मिली है। यह हैरान कर देने वाला आंकड़ा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 20-25 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। बता दें, लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म के शोज पहले वीकेंड तक हाउसफुल हैं। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
रेस 3 ट्रेलर.. सलमान खान का धमाकेदार एक्शन.. और शानदार लोकेशन!
फिल्म को समीक्षकों से शादार रिस्पॉस मिला है। ज्यादातर सिनेमाघरों में 3डी और 4डी शोज हाउसफुल हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म भारत में हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग का नया रिकॉर्ड्स बनाएगी। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फ़िल्म भारत में 200 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। यानि कि यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फ़िल्म साबित होगी। वहीं वर्ल्डवाइड फ़िल्म 3000 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। कोई शक नहीं कि फ़िल्म को दुनियाभर में शानदार ओपेनिंग मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications