Avengers: Endgame का जबरदस्त क्रेज- भारत में 24 घंटे चलेगी फिल्म, ये होगा पहला Show
Recommended Video
Avengers Endgame: Cinema halls to remain open 24×7 across India |FilmiBeat
एवेंजर्स एंडगेम का जादू भारतीय फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सिनेमाघरों के मालिक भी इस क्रेज का जमकर फायदा उठाना चाहते हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एवेंजर्स एंडगेम का शो सिनेमाघरों में एक हफ्ते तक 24 घंटे चलने वाला है। जी हां, जहां बाकी फिल्मों के शोज 12 बजे के बाद नहीं होते हैं, एवेंजर्स आप उसके बाद भी देख पाएंगे।
एक मल्टीप्लेक्स के अधिकारी ने बताया है कि ये परमिशन आज मौखिक रूप से प्राप्त हुई है लेकिन सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम को ही दी गई है।

भारत में एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। देश भर में दर्शक सिर्फ नाईट शो नहीं बल्कि 12 बजे रात के बाद के शो भी देख सकते हैं जिसके लिए नए टाइम शेड्यूल की प्लानिंग की जा रही है। विदेशों में यह चलन पहले से है, लेकिन भारत में यह पहली बार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications