'एवेंजर्स: एंडगेम' फैंस के लिए धमाकेदार खबर- फिर से थियेटर्स में रिलीज होगी फिल्म- DETAILS
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने अप्रैल में रिलीज के साथ ही दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब एवेंजर्स एंडगेम को एक बार फिर से थियेटर्स में रिलीज किया जाने वाला है। वहीं, इस बार फिल्म में कुछ और फुटेज भी जोड़े जाएंगे। फिल्म अगले वीकेंड फिर से सिनेमाघरों में होगी।
मार्वेल स्टूडियो के प्रसीडेंट Kevin Feige ने इस बात की घोषणा की है कि एवेंजर्स को फिर से कुछ जगहों पर रिलीज किया जाएगा और इस बार कुछ सीन्स जोड़ दिये जाएंगे, जिसे पहले हटा दिया गया था। जाहिर है मार्वेल फैंस इन सीन्स को जरूर देखना चाहेंगे।

हालांकि फिल्म पहले ही 3 घंटे लंबी थी, लिहाजा अब कितने सीन्स इसमें जोड़े जाएंगे यह बात साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा कुछ तो नहीं लेकिन फिल्म के एंड में कुछ हिस्सा जोड़ा जाएगा। यदि क्रेडिट्स के बाद दर्शक थियेटर में रुकेंगे तो वो कुछ डिलीटेड सीन, एक ट्रिब्यूट और कुछ सरप्राइज देख सकते हैं।
एवेंजर्स एंडगेम ने वर्ल्डवाइड अब तक 2.73 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'अवतार' (2.78 बिलियन डॉलर) के बाद, यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, भारत में 365.50 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानें दुनिभाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











