Avengers: Endgame एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार
26 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम। एवेंजर्स सीरिज की यह अंतिम फिल्म को लेकर सिर्फ यूएस या भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों में उत्साह छाया हुआ है। यही वजह है कि एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग ने स्टारवार्स- द फोर्स अवेकन्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
कुछ जगहों पर फिल्म की टिकट 500 डॉलर में भी बिक रही है। यूएस के टॉप टिकट बेचने वाले वेबसाइट्स ने इसे कंफर्म किया है। एवेंजर्स की इस फिल्म में मार्वेल से सभी 22 अलग अलग किरदार साथ दिखेंगे- कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरन मैन, ब्लैक विडो, ऐंट मैन आदि। जाहिर है फैंस के बीच इस फिल्म का खासा उत्साह है।

भारत में भी फिल्म को लेकर बेहद बेसब्री है। फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में तो सारे रिकॉर्ड्स तोड़ ही चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह रिलीज होने के साथ यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड्स कायम करेगी। फिल्म 24 अप्रैल को चीन और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो रही है, 25 अप्रैल को यूएस में जबकि 26 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानें दुनिभाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











