एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस: मार ली छलांग, अवतार को पछाड़ सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्म
एवेंजर्स एंडगेम ने आखिरकार इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगा ली है और इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। ऐसा करते ही एवेंजर्स एंडगेम ने अवतार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि फिल्म काफी समय से अवतार के बॉक्स ऑफिस को पछाड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन सबने मान लिया था कि ऐसा होना नामुमकिन है।
फिलहाल अवतार का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस है - 2.7 बिलियन डॉलर और अब इसे पछाड़ते हुए एवेंजर्स ने 2.8 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। एवेंजर्स इसके लिए काफी समय से कोशिशें कर रही थी।

सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्म बनने के लिए एवेंजर्स को दोबारा रिलीज़ किया गया और दोबारा रिलीज़ करने के साथ फिल्म के एडिट किए हुए सीन भी दोबारा रिलीज़ फिल्म में डाले गए जिससे दर्शकों का ध्यान खींचा जा सके।
फिलहाल सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए मार्वेल और स्टूडियो को फैन्स ने जमकर बधाई दी है। अब देखना है कि अगली कौन सी फिल्म एवेंजर्स का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











