Avengers: Endgame की धमाकेदार शुरुआत- चीन में शुरु होते ही 200 करोड़ कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का दुनियाभर में तहलका शुरु हो चुका है। भारत में फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, चीन में फिल्म की स्क्रीनिंग हो चुकी है और एवेंजर्स ने धमाकेदार ओपनिंग दी है। एवेंजर्स एंडगेम ने चीन में पेड प्रिव्यू से 193 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। यह जबरदस्त शुरुआत मानी जा रही है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
फिल्म 24 अप्रैल को चीन और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो चुकी है, 25 अप्रैल को यूएस में जबकि 26 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी। 22 अप्रैल को लॉस एंजिलेस में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।

एवेंजर्स एंडगेम चीन में कैसा तहलका मचा रही है, इसका हिसाब इसी से लगा सकते हैं कि फिल्म ने प्री-सेल रिकॉर्ड्स पहले ही तोड़ दिए हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही लगभग 90 मिलियन डॉलर यानि 630 करोड़ का कलेक्शन कर लिये हैं। यह एवेंजर्स सीरिज की पहली फिल्मों से भी कहीं ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications