Quick Review: एवेंजर्स एंडगेम: 8 - 10 बार रोने के बीच लगाएंगे ज़ोरदार ठहाके, ब्लॉकबस्टर का ठप्पा
पिछली मार्वल फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार को खत्म हुए पूरे एक साल हो गए और एक साल से हर मार्वल फैन इनफिनिटी वार के आखिरी सीन पर अटका है। ये शायद मार्वल सिनेमा के इतिहास का सबसे चौंकाने वाला क्लाईमैक्स था। दर्शक केवल सोचते रह गए कि उन्होंने क्या देखा और सब जानना चाहते थे कि आखिर आगे होगा क्या।
पिछली फिल्म में थानोस ने छह Infinity Stone ढूंढकर आधी दुनिया को तबाह कर दिया था। साथ ही उसने हर मार्वल फैन की मुस्कुराहट भी छीन ली थी जिसके बाद फैन्स दुखी मन से थियेटर से बाहर निकले थे। जानिए कि इस फिल्म में दर्शकों को क्या मिलेगा।
जिस तरह एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने दर्शकों को असमंजस में डाल दिया था कि क्या से क्या हो गया, एवेंजर्स एंडगेम उनके लिए हर गुत्थी सुलझा देगा। लेकिन जैसे ही ये गुत्थी सुलझेगी आपको ऐसा लगेगा कि काश ये नहीं सुलझ पाती तो बेहतर होता।
एवेंजर्स एंडगेम की सबसे खराब बात ये है कि फिल्म खत्म हो जाती है। साथ ही सीरीज़ भी खत्म होती है। यानि कि अब आपको आईरन मैन और कैप्टन अमरीका का ब्रोमांस कभी देखने नहीं मिलेगा। फिल्म 180 मिनट की है लेकिन आपको पलक झपकाने का समय नहीं मिलेगा।

पलकें झपकाएंगे आप एकदम अंत में अपने आंसू पोंछने के लिए क्योंकि आपकी फेवरिट सीरीज़ हमेशा के लिए जा रही है। और चीज़ें कितनी भी अच्छी क्यों ना हो, अलविदा कहना हमेशा ही कठिन होता है। अलविदा एवेंजर्स।


Click it and Unblock the Notifications