एवेंजर्स एंडगेेम - नहीं देख पाएंगे फिल्म, मंगलवार तक हर शो है HOUSEFULL
एवेंजर्स एंडगेम का जैसा पागलपन भारत में दिख रहा है, वैसा आज तक किसी फिल्म के लिए नहीं दिखा। फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए फिल्म के नए शो जारी किए गए लेकिन उनकी एडवांस बुकिंग भी शुरू होते ही खत्म हो गई। आलम ये है कि भारत में मंगलवार तक फिल्म अभी से हाउसफुल है। एवेंजर्स एंडगेम, शुक्रवार 26 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।
भारत में एवेंजर्स के उत्साह का आलम ये है कि एक सेकंड में करीब 18 टिकट बुक हो रहे हैं और इतना पागलपन आखिरी बार भारत ने किस फिल्म के लिए दिखाया था किसी को याद नहीं। अगर आंकड़ों की मानें तो अभी तक फिल्म के 1.2 मिलियन टिकट बिक चुके हैं और ये एक बंपर ओपनिंग का इशारा है।

गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे शहरों में फिल्म लगभग 85 प्रतिशत शो हाउसफुल हो चुके हैं और बाकी तेज़ी से भर रहे हैं। हो सकता है कि आपके खबर पढ़ते तक में ये शो हाउसफुल हो भी जाएं।
एवेंजर्स कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है इसलिए फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबकी नज़र है। पिछली एवेंजर्स की तुलना में फिल्म के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी ये तो तय है।
देखिए बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा टिकट बेचने वाली फिल्में


Click it and Unblock the Notifications











