एवेंजर्स एंडगेम ने बनाया रिकॉर्ड - रिलीज़ से दो दिन पहले ही बिके 1 मिलियन टिकट
एवेंजर्स एंडगेम का भारत में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही भर गई। हालांकि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग धीरे धीरे खुल रही है। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है लेकिन अभी से फिल्म ने लगभग 1 मिलियन टिकट बेच दिए हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग खुलते ही कुछ घंटों में पांच लाख टिकट खरीद लिए थे।
गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज़ को पूरे दो दिन बाकी है। इस बीच धीरे धीरे और शो की एडवांस बुकिंग खुलेगी। यानि कि अपनी रिलीज़ से पहले ही एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय दर्शकों के बीच रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। देखिए बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा टिकट बेचने वाली फिल्में
गौरतलब है कि एवेंजर्स 22 फिल्मों की एक सीरीज़ है जिसका आखिरी पार्ट एंडगेम है। पिछले साल ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने भी बुकिंग के दौरान ऐसा ही पागलपन दिखाया था और इस साल एवेंजर्स के लिए वही दीवानगी दिखाई रही है। एवेंजर्स कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है इसलिए फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबकी नज़र है।

पिछली एवेंजर्स की तुलना में फिल्म के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी ये तो तय है। अब देखना है कि बाहुबली की तुलना में हिंदी बेल्ट में एवेंजर्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











