एवेंजर्स एंडगेम: लीक हो गई फिल्म, रिलीज़ से पहले मिला झटका, धड़ल्ले से हो रही है डाउनलोड
जहां पूरा विश्व एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहा है वहीं भारत के दर्शकों कोे इतना इंतज़ार करना नागवार गुज़र गया और फिल्म तमिलरॉर्क पर एचडी प्रिंट लीक कर दी गई। फिल्म के लीक होने के बाद से ही फिल्म की कास्ट और क्रू काफी उदास हैं। कोई नहीं चाहता था कि फिल्म इस तरह से लोगों के सामने आए।
तमिलरॉकर्स पर ना सिर्फ फिल्म का डाउनलोड करने का ऑप्शन बल्कि फैन्स धड़ल्ले से इसे डाउनलोड भी कर रहे हैं। हालांकि साईबर क्राइम इस गुत्थी को सुलझाने में एक बार फिर जुट चुकी है कि आखिर तमिल रॉकर्स को हर फिल्म इस तरह उपलब्ध कैसे हो जाती है।
फैन्स से कुल मिलाकर बार बार यही गुज़ारिश की जा रही है कि फिल्म को डाउनलोड करके बिल्कुल भी ना देखें। फिल्म भारत में तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेज़ी, चार भाषाओं में रिलीज़ हो रही है। 26 अप्रैल 2019 से बहुत सारे फैन्स एवेंजर्स के साथ इस सफर की खत्म करेंगे।

लेकिन उसके पहले, टॉरेंट पर फिल्म उपलब्ध है इस बात को लगातार ट्वीट के ज़रिए शेयर किए। बाकी रही फिल्म देखने की बात, तो जब भी टिकट मिलेगी तब फिल्म देख लेना लेकिन तब तक सब्र रखें और फिल्म को डाउनलोड पर नहीं लगाएं।


Click it and Unblock the Notifications











