'एवेंजर्स एंडगेम' 1st SHOW- बॉक्स ऑफिस पर 2019 की सबसे बड़ी शुरुआत- रिपोर्ट
Recommended Video
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम अब भारत में भी रिलीज हो चुकी है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म को लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। ऐसा क्रेज शायद ही भारत में किसी फिल्म को लेकर देखा गया हो। ज्यादातर शोज हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें, सुबह के शोद में फिल्म ने 85 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। जबकि शाम में यह और भी बढ़ने वाला है।
एवेंजर्स एंडगेम को समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी, एक्शन सभी कुछ है। लिहाजा, दर्शक इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। एवेंजर्स भारत में लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लेकिन खास बात है कि फिल्म सिनेमाघरों में एक हफ्ते तक 24 घंटे चलने वाला है। जी हां, जहां बाकी फिल्मों के शोज 12 बजे के बाद नहीं होते हैं, एवेंजर्स आप उसके बाद भी देख पाएंगे।

फिल्म 24 अप्रैल को चीन और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो चुकी है, 25 अप्रैल को यूएस में जबकि 26 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई है। बता दें, चीन में रिलीज के साथ ही यह बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। चीन में पहले दिन फिल्म ने 750 करोड़ का कलेक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications