Avengers Endgame क्लाईमैक्स हुआ लीक- निर्देशक ने शूट किया था 5 क्लाईमैक्स सीन
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को भारत में रिलीज होने के लिए महज 10 दिन गए हैं। भारत में फिल्म 26 अप्रैल को दर्शकों के सामने आएगी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का एक क्लाईमैक्स सीन लीक हो चुका है। फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है। लेकिन ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड किया जा रहा था। वहीं, खास बात है कि निर्देशक ने फिल्म का एक नहीं, बल्कि 5 क्लाईमैक्स शूट किया है।
एवेंजर्स की इस फिल्म में मार्वेल से सभी 22 अलग अलग किरदार साथ दिखेंगे- कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरन मैन, ब्लैक विडो, ऐंट मैन आदि। जाहिर है फैंस के बीच इस फिल्म का खासा उत्साह है।
Recommended Video

फिल्म में Hulk का किरदार निभा रहे एक्टर Mark Ruffalo ने एवेंजर्स के एक इवेंट में खुलासा किया कि निर्देशक ने फिल्म के 5 क्लाईमैक्स सीन्स शूट किये हैं और फिल्म के कास्ट को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि आखिर फिल्म का क्लाईमैक्स क्या है। निर्देशक ने एवेंजर्स फैंस का ख्याल करते हुए ही यह कदम उठाया.. ताकि कहीं से भी फिल्म का क्लाईमैक्स पहले ही लीक ना हो पाए।


Click it and Unblock the Notifications











