Avengers: Endgame एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- सलमान, आमिर से लेकर बाहुबली का रिकॉर्ड टूटा
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और कोई शक नहीं कि फिल्म ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दें, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान ही बाहुबली 2, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और टाईगर जिंदा है जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो एवेंजर्स एंडगेम ने अभी ही 35 करोड़ से ऊपर की एडवांस बुकिंग कर चुकी है.. जबकि बाहुबली 2 ने 31.50 करोड़, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 27.50 करोड़ और टाईगर जिंदा है ने 25 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

जाहिर है एवेंजर्स एंडगेम ओपनिंग के मामले में सारे रिकॉर्ड्स धराशयी करने वाली है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, साल 2018 और 2019 में बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में जो ओपनिंग ली है, एवेंजर्स एंडगेम उनसे कई गुना ज्यादा बड़ी ओपनिंग लेने वाली है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड बनाने वाली है।
एवेंजर्स की इस फिल्म में मार्वेल से सभी 22 अलग अलग किरदार साथ दिखेंगे- कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरन मैन, ब्लैक विडो, ऐंट मैन आदि। जाहिर है फैंस के बीच इस फिल्म का खासा उत्साह है।


Click it and Unblock the Notifications