HAFTA: बॉक्स ऑफिस पर हुआ अटैक, 150 करोड़ पार और 15 ताबड़तोड़ RECORDS!

बॉलीवुड फिल्मों के लिए आजकल एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है हॉलीवुड फिल्में। ये फिल्में ना केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर भी दे रही हैं।

वहीं इन फिल्मों का दर्शक वर्ग अब हिंदी डबिंग के 2डी, 3डी शो के बाद और ज़्यादा बढ़ता दिख रहा है। ऐसी ही एक ताज़ा मुसीबत का नाम है एवेंजर्स इनफिनिटी वार।

avemgers-infinity-war-one-week-box-office-records

इस फिल्म ने हफ्ते भर में करीब 150 करोड़ की कमाई तो कर ही ली है साथ ही साथ फिल्म ने केवल भारत में 150 करोड़ की कमाई के अलावा 15 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी धराशाई कर दिए हैं।

मार्वेल यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म थी। और 27 अप्रैल को रिलीज़ होने के बाद अभी तक फिल्म ने लोगों का उत्साह कम नहीं किया है। जहां अमरीका सहित अन्य देशों में फिल्म जमकर कमा रही है, वहीं भारत में भी फिल्म ने तहलका मचा रखा है।

अभी तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ की कमाई कर ली है जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए उपलब्धि है। एवेंजर्स भारत में चार भाषाओं में रिलीज़ हुई है और हर भाषा में 3डी और 2डी फॉर्मेट में उपलब्ध है।
[Also Watch: ट्रेलर से धमाका - एक साथ आए सुलतान और बाहुबली!]

फिल्म का कंटेंट शानदार है और फिल्म को लेकर काफी पहले से काफी माहौल बनाया जा तुका था। फिल्म को लेकर कई सीक्रेट भी बाहर आए थे और दर्शक जानना चाहते थे कि ये सच है या झूठ।

फिल्म के डायरेक्टर एंथनी रसो और जॉन रसो ने बताया कि हमने शूटिंग के दौरान किसी को असली स्क्रिप्ट दी ही नहीं। यानि कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर से लेकर स्कारलेट जोहानसन तक किसी को भी नहीं पता कि फिल्म में क्या और कैसे हो रहा है। सबको केवल उनके उनके पार्ट की स्क्रिप्ट दी गई।

इतना ही नहीं डायरेक्टर्स ने बताया कि इस दौरान उन्होंने हर एक्टर को एक नकली स्क्रिप्ट भी दी। यानि कि पूरी नकली कहानी लिखी गई जो सभी को बांट दी गई। जब भी पूछा जाता कि इस पार्ट की शूटिंग कब होगी तो कह दिया जाता आखिरी में।

डायरेक्टर्स का मानना था कि हमने 10 साल तक ये सीरीज़ बनाने में काफी मेहनत की है। हम नहीं चाहते थे कि इसका अंत किसी भी तरह लीक हो जाए। बस इसलिए हमने इतनी एहतियात बरती है। वैसे भी फिल्म के काफी ज़्यादा चाहने वाले हैं हम नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह से उनका फिल्म देखने का एक्सपीरियंस बेकार हो। देखिए फिल्म ने तोड़े कौन कौन से रिकॉर्ड -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X