..................... AVAVAV fashion Show Transforming Online Hate into Fashion with a Twist at Milan Fashion Week - Hindi Filmibeat

Milan Fashion Week: मॉडल्स पर फिकवाया गया कूड़ा, कई तो फिसल कर गिरे, लेकिन लोगों को नहीं आई दया फिर भी...

AVAVAV fashion Show

Milan Fashion Week: इस वक्त फैशन की पसंद रखने वालों के लिए एक खूबसूरत त्योहार चल रहा है, जो है मिलान फैशन वीक। इसी फैशन वीक में तय किया जाता है कि इस साल फैशन में क्या आने वाला है और क्या आउट ऑफ फैशन होने वाला है। लेकिन इसी फैशन वीक में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ।

मिलान फैशन वीक में दुनिया भर के बेहतरीन फैशन डिजाइनर्स को अपनी कला का नमूना दिखाने का मौका मिलता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन जब बारी आई AVAVAV फैशन शो की तो सबकी नजरें उन्हीं पर आकर टिक गईं,क्योंकि अपने फैशन शो को सुपरहिट बनाने के लिए डिजाइनर्स ने कुछ ऐसा किया था, जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन हेट का सामना करना पड़ रहा है।

फैशन शो के एंट्रेंस पर, मेहमानों को मॉडलों पर फेंकने के लिए ब्रांडेड प्लास्टिक के दस्ताने और कूड़े की बाल्टियां दी गईं, ताकि जब मॉडल्स डिजाइनर्स कपड़े पहनकर रैंप पर आएं तो वो उन पर कूड़ा फेंक सकें। मॉडलों पर केले के छिलके, पानी की बोतलें, कॉफी कप और भी कई तरह के कबाड़ से हमला किया गया। कई मॉडल्स तो रैंप वॉक के दौरान बुरी तरह से गिरे भी। हमेशा अपने अजीबोगरीब फैशन शो की वजह से चर्चा में रही AVAVAV के क्रिएटिव डायरेक्टर बेट कार्लसन ने एक बार फिर से जोखिम भरा कदम उठाया है और यह उनकी ऑनलाइन ट्रोलिंग का कारण बन गया है।

जब AVAVAV के क्रिएटिव डायरेक्टर बेट कार्लसन से इस अजीब और यूनीक फैशन शो के बारे में पूछा गया तो उन्होनें बताया कि हमने ब्रांड पर बहुत अधिक ध्यान दिया है और यह देखना दिलचस्प है कि लोग, विशेष रूप से ऑनलाइन, इस पर कैसे राय रखते हैं। मैं इस बारे में सोच रही हूं कि इंटरनेट का भविष्य कैसा है लेकिन ऑनलाइन बिहेवियर काफी लिमिटेड है। लोग असल जिंदगी में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बर्ताव करते हैं, इसलिए मैं ब्रांड के मजबूत प्रेमियों और ऑनलाइन नफरत करने वालों दोनों से प्रेरित हुई हूं और इसी प्रेरणा से मैंने ये थीम डिसाइड किया है। हमें लोग सलाह देते हैं कि हमें किस तरह काम करना चाहिए और हम इससे परे जाकर काम करना चाहते हैं और बस अपने पर ही फोकस करना चाहते हैं।

Read more about: milan fashion week
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X