अबकी बार 'अवतार'

By Staff
अबकी बार 'अवतार'

टाइटेनिक ने जब 11 ऑस्कर पुरस्कार जीते थे और फ़िल्म के निर्देशक जेम्स केमरोन ने कहा था – ‘आई एम द किंग ऑफ़ द वर्ल्ड’ यानी ‘मैं दुनिया का बादशाह हूं’. अब उनकी बनाई एक और बड़ी फ़िल्म 'अवतार' दुनिया भर धूम मचा रही है और उनकी निगाह इससे भी किसी बड़े ख़िताब पर होगी.

टाइटेनिक के अलावा ‘द टर्मिनेटर’,’टर्मिनेटर-2’, ‘जजमेंट डे’ और ‘एलियन्स’ जैसी कामयाब फ़िल्में बनाने कैमरोल हमेशा कुछ बड़ा करते हैं.

अवतार एक थ्री-डाइमेंशनल साइंस फ़िक्शन फ़िल्म है, जिसमें चकाचौंध करने वाले ग्राफ़िक्स, ज़बरदस्त विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, एक नई भाषा और ढेर सारा रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है.

अवतार में प्रमुख भूमिकाओं में सैम वॉर्दिंगटन, सिगोनी वीवर और मिशेल रोड्रीगेज़ हैं.

बजट

इस फ़िल्म की बजट को लेकर भी काफ़ी चर्चा है. ऐसे अनुमान हैं कि इस फ़िल्म को बनाने में 20 करोड़ अमेरीकी डॉलर ख़र्च किए गए हैं.

जेम्स कैमरोन कहते हैं, “ये एक महंगी फ़िल्म है लेकिन ये इतनी भी नहीं है कि ये सबसे महंगी फ़िल्म हो. लेकिन मज़े की बात तो ये है कि फ़िल्म चाहे जितनी भी महंगी क्यों ना हो, आपको उसे देखने के लिए पैसे उतने ही देने पड़ते हैं जितने की किसी अन्य फ़िल्म को देखने के लिए देने पड़ते हों.”

कैमरोन कहते हैं कि वो अवतार जैसी फ़िल्म हमेशा से ही बनाना चाहते थे, एक ऐसी फ़िल्म जो लोगों के होश उड़ा दे.

कैमरोन ने कहा है, “मैं हमेशा अलग सोचना चाहता हूं. मैं दर्शकों का पूरा ध्यान खींचना चाहता हूं. मैं ये कहना चाहता हूं कि अवतार महज़ एक ज़ोरदार विजुअल इफ़ेक्ट्स वाली बड़ी हॉलीवुड नहीं है, ये एक स्पेशल फ़िल्म है”

मेहनत

अवतार में डॉक्टर ऑगस्टीन का रोल कर रहीं सिगोनी वीवर कहती हैं कि इस फ़िल्म को बनाने में कड़ी मेहनत और लंबा वक़्त लगा है. वीवर कहती हैं कि इस फ़िल्म में ये संदेश है कि हमें दूसरों की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए.

अवतार के प्रमुख कलाकार सैम वॉर्दिंगटन भी कहते हैं कि इस फ़िल्म को काफ़ी जतन से बनाया गया है.

वॉर्दिंगटन ने कहा, “इस फ़िल्म की शूटिंग चौदह महीने चली. एक साल और 41 दिन में अंपायर स्टेट बिल्डिंग बन गई थी.”

पैंडोरा

अवतार में जेम्स कैमरोन ने एक नए ग्रह की कल्पना की है जिसे उन्होंने पैंडोरा का नाम दिया है.

पैंडोरा में रहने वाले लोगों के जिस्म नीले रंग के है और वो ‘नावी’ नाम की भाषा बोलते हैं. इस भाषा को यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउदर्न कैलिफ़ोर्निया के प्रोफ़ेसर पॉल फ़्रॉमर ने गढ़ा है.

इस नई भाषा की फ़िल्मों के शौकीन लोगों में ख़ूब चर्चा है.

‘अवतार’ एक ऐसे वक़्त में आ रही है जब एक अनजान, कम बजट की फ़िल्म – ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ ने सारी दुनिया को दंग किया हुआ है.

पैरानॉर्मल एक्टिविटी महज़ 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर में बनाई गई है, लेकिन सिर्फ़ अमेरिका में ही इस फ़िल्म ने करीब 100 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X