अवतार सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म

By Neha Nautiyal
अवतार सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म

हॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म अवतार दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है.

फ़िल्म वितरक कंपनी सेंचुरी फ़ॉक्स के जारी किए आंकड़ों के मुताबिक़ अवतार ने हॉलीवुड की दूसरी बहुचर्चित और कमाऊ फ़िल्म टाइटैनिक को भी पीछे छोड़ दिया है.

सिर्फ छह हफ़्तों में अवतार की कमाई एक अरब 85 करोड़ डॉलर हुई जबकि टाइटैनिक की कमाई एक अरब 84 करोड़ डॉलर थी. लेकिन इन आंक़ड़ों में मंहगाई या अवतार की महंगी टिकट के हिसाब से सुधार नहीं किया गया है.

दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इन दोनों फि़ल्मों का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया था.

1997 में बनी फ़िल्म टाइटैनिक भी उस समय बॉक्स आफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रचने वाली फिल्म बन गई थी. टाइटैनिक के लिए कैमरून को बेहतरीन निर्देशन का ऑस्कर पुरस्कार मिला था.

लगभग 12 साल के बाद जब उन्होंने अपनी नई फ़िल्म अवतार पेश की तो एक बार फिर उन्होंने अपनी फ़िल्म में भव्यता के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए.

पिछले सप्ताह अवतार को दो गोलडेन ग्लोब्स सम्मान मिला और ऐसी उम्मीद है कि अगले महीने इस फ़िल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाएगा.

इस महीने के शुरू में टिकटों की बिक्री से होने वाली आमदनी के मामले में सबसे तेज़ी से एक अरब डॉलर की कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई थी.

सबसे मंहगी फ़िल्म

उनकी यह फिल्म 23 करोड़ डॉलर के बजट से बनकर तैयार हुई जोकि अबतक की सबसे महंगी फिल्म क़रार दी गई है .

जेम्स कैमरून तकनीकी दक्षता के लिए विख्यात हैं. वह अपनी फ़िल्मों में तकनीक का सुंदर उपयोग करते हैं.

अवतार 3डी का डिजिटल जादू है.

इस फ़िल्म की खास बात यह है कि इसके लिए विशेष तौर पर 3डी कैमरा सिस्टम विकसित किया गया, ताकि स्पेशल इफेक्ट को और बेहतरीन बनाया जा सके.

3डी का स्पेशल चश्मा लगाकर सिनेमाघरों में बैठने के बाद अंधेरा होते ही पर्दे पर मायावी दुनिया आकार लेने लगती है.

दुनिया की अब तक की सबसे महंगी फिल्म पहले ही फ्रेम से भव्यता का एहसास दिलाती है. फ़िल्म में दो ग्रहों के जीवों की अनोखी प्रेम कहानी है.

कैमरून चाहते थे कि फ़िल्म में वास्तविकता की झलक नज़र आए इसके लिए वह फ़िल्म के सभी कलाकारों और पूरी यूनिट को हवाई द्वीप ले गए, जहां वे पूरे दिन ट्रेकिंग करते और आदिवासियों की तरह जंगल में घूमते और उन्हीं की तरह खाते-पीते, ताकि वे यह महसूस कर सकें कि जंगल का असली जीवन किस प्रकार का होता है.

अवतार एनीमेशन और लाइव फिल्मों का नया मानदंड स्थापित करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X