अवतार को हटाने के आदेश

By Staff

चीन की सरकार के आदेशानुसार वहाँ सिनेमाधरों में इस सप्ताहांत के बाद हिट हॉलीवुड फ़िल्म अवतार नहीं दिखाई जाएगी.

चीन की वेबसाइटों में अटकलों का बाज़ार गर्म है कि कन्फ़ूशियस पर कोई राष्ट्रवादी फ़िल्म दिखाई जाएगी इसलिए अवतार को हटना पड़ेगा.

बीबीसी के चीन संवाददाता डेमियन ग्रेमेटिकस के अनुसार कुछ वेवसाइटों ने ऐसे संकेत भी दिए हैं कि हो सकता है कि सेंसर का मानना हो कि फ़िल्म का 'प्लॉट' सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर सकता है इसलिए इसपर कैंची चल रही है.

चीन में अवतार भी दुनिया के दूसरे देशों की ही तरह एक बड़ी हिट फ़िल्म रही है. ये यहा पंद्रह दिन पहले सिनेमाघरों में आई थी.

लेकिन अब सरकारी नियंत्रण वाले फ़िल्म के डिस्ट्रीब्युटर ने सिनेमाघरों को आदेश दिया है कि शुक्रवार के बाद ये फिल्म न दिखाई जाए.

फिल्म का केवल 3-डी रुप ही दिखाया जा सकेगा. फिल्म हटाने के कारण स्पष्ट नहीं है.

हॉंगकॉग के एपल डेली अखबार का कहना है कि प्रशासन का मानना है कि अवतार ने न केवल मोटी कमाई की है पर स्थानीय फिल्मों का बाज़ार भी कब्ज़े में ले लिया है.

फिर डर ये भी है कि फिल्म हिंसा भी उकसा सकती है.

अवतार की कहानी मानवों द्वारा एलियन प्राणियों को पृथ्वी से बेदख़ल कर अपने ग्रह को विकसित करने की है.

चीन के टीकाकारों का कहना है कि बड़े-बड़े प्रॉपर्टी डीलरों के हाथ अपनी संपत्ति गंवा चुके चीनी लोग एलियन प्राणियों के दर्द से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, जिन्हें इसी तरह से अपनी धरती अलग किया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X