अवतार ने शुक्रवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए

देश में फॉक्स स्टार स्टूडियोज के कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा कि बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी फिल्म 'अवतार' ने अच्छी कमाई की है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
एशिया प्रशांत देशों में फिल्म 'अवतार' का प्रदर्शन अच्छा रहा है। आस्ट्रेलिया और कोरिया के बाद प्रदर्शन के पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाला देश भारत है। इसके बाद सूची में ताइवान, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और हांगकांग शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











