Avatar 2 OTT Release- बड़े पर्दे पर दहाड़ने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी अवतार, यहां जानिए सबकुछ

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने रिलीज होकर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धमाका कर दिया था। इस सीरीज की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और हर फिल्म रिलीज के बाद खबरों का हिस्सा बन जाती है।
इस फिल्म ने इंडिया में रिलीज होकर 454 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर एक खबर उन लोगो के लिए सामने आ रही है जो कि थिएटर में इसको नहीं देख पाए थे। जी हां, फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके फैंस काफी समय इंतजार कर रहे थे।
अवतार 2 आज यानि 7 जून को डिज्नी प्लस मैक्स पर रिलीज कर दी जाएगी और देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म को देखने वालों की संख्या कितनी होगी। अपने ओटीटी रिलीज वाले दिन ट्रेंड कर रही अवतार 2 को लोग लगातार सर्च कर रहे हैं।
इस फिल्म के पहले पार्ट से ही लोगों को इससे प्यार हो गया था। अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था। 12 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी।
लिहाजा, अवतार 2 से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है। इंडिया में कई हॉलीवुड सीरीज ऐसी हैं जो कि आते ही छा जाती हैं और अवतार उनमें से एक है। इसके अलावा एवेंजर्स सीरीज भी काफी पॉपुलर है।


Click it and Unblock the Notifications











