नहीं रहीं देवदास में शाहरुख खान की दादी का किरदार निभाने वालीं अवा मुखर्जी
एक्ट्रेस अवा मुखर्जी की 15 जनवरी 2018 को अचानक मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि अवा मुखर्जी ने देवदास में शाहरुख खान की दादी का किरदार निभाया था। अवा मुखर्जी का देश में विज्ञापन का जाना माना चेहरा रह चुकी हैं।
उन्होंने 1963 में बंगाली फिल्म राम ढाका से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और 2000 में हिंदी फिल्म स्निप में नजर आई थीं। स्निप के तुरंत बाद उन्हें देवदास ऑफर हुई और शाहरुख खान की दादी का किरदार निभाया था।

इस फिल्म से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली थी और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। अवा मुखर्जी की 88साल की उम्र में मृत्यु हो गई।
देवदास के बाद उन्होंने एक बार फिर एक्टिंग शुरु की और 2006 में डरना जरुरी है में नजर आईं। इसके बाद 2009 में वो डिटेक्टिव नानी और फर्म लैंड में नजर आईं। अवा मुखर्जी ने 2002 में एक इंटरव्यू में अवा मुखर्जी ने कहा था कि जब बच्चे उन्हें पहचानते हैं और दादी मां बुलाते हैं। Rest in Peace अवा मुखर्जी।


Click it and Unblock the Notifications











