लेखक पाउलो कोएलो ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया महान अभिनेता- सेक्रेड गेम्स को बताया बेस्ट सीरीज
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की सबसे चर्चित सीरीज सैक्रे़ड गेम्स 2 रिलीज होते ही काफी ज्यादा चर्चा में चल रही थी। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग की धमाकेदार छाप छोड़ी है और लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किए जा रहे हैं। अब कुछ ऐसा हुआ जिससे नवाजुद्दी सिद्दीकी काफी ज्यादा खुश हुए हैं। दरअसल मशहूर लेखक उलो कोएलो ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हे महान लेखक और सैक्रेड गेम्स को शानदार सीरीज बताया है।
उनकी इस तारीफ के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद दिया है और लिखा है कि.. सर मैने आपकी कई किताबें पढ़ी हैं और आपकी लिखी हुई फिल्में भी देखी हैं।

मेरे अभिनय को लेकर आप जैसी शख्सियत ने नोटिस किया ये मेरे लिए काफी गर्व की बात हैं। आपका तहेदिल से शुक्रिया। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं।
पहला सीजन भी काफी ज्यादा दमदार था और वो इस सीजन में भी कमाल कर रहे हैं। गणेश गायतोंडे के धमाकेदार किरदार ने उनको एक अलग ही मकाम दे दिया है और इस तरह के किरदारों को वो बेताज बादशाह बन चुके हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी लंबा संघर्ष करके इस मकाम तक पहुंचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











