आस्ट्रेलियाई फिल्मकारो की नजर भारत पर
भारत के बढते फिल्म उद्योग पर अब आस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माताओं की नजर पड़ी है। कई आस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता भारत के फिल्मकारों से जुड़कर या फिर यहां की कहानी पर आधारित फिल्में बनाने की योजनाए बना रहे है।
इनमें से कुछ ने फिल्में बनानी शुरू भी कर दी है जिसमें द वेटिंग सिटी, एन इंडियन समर और बालीवुड डाउन अन्डर जैसी फिल्मों के नाम लिए जा सकते है।
आस्ट्रेलियन प्रोडक्शन हाउस फिल्म्स एंड कास्टिंग टेंपल' के संस्थापक और निदेशक अनुपम शर्मा ने ई-मेल के जरिए बताया कि आस्ट्रेलिया के फिल्म निर्माता भारतीय निर्माताओं से संबंध बनाना चाहते हैं।
शर्मा ने कहा, "हम भारतीय फिल्म उद्योग में निवेश करने नहीं जा रहे हैं। हम वैश्विक बाजार के लिए भारतीय विषयों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं। इसके लिए हम अपने भारतीय समकक्षों के साथ विभिन्न परियोजनाओं पर काम करना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications