प्रिया और सैम का प्रेम

By Neha Nautiyal
प्रिया और सैम का प्रेम

ऑस्ट्रेलिया में मुंबई फिल्मों की तर्ज़ पर एक फ़िल्म बनाई गई है जिसमें एक ऑस्ट्रलियाई एक भारतीय युवती के प्रेमसंबंध में बंध जाता है.

बताया जाता है कि इस फ़िल्म से ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों में आई कड़वाहट को कम करने में मदद मिल सकती है.

"प्रिया" नामक यह फ़िल्म ऑस्ट्रेलिया के एक छात्र, सैम की कहानी है, जो अपने स्कूल में एक भारतीय लड़की पर लट्टू है.

सैम के लिए इसके बाद का रास्ता बिलकुल बॉलीवुड स्टाइल में मुश्किलों भरा है.

सबसे ज़्यादा मुशिकिलें पैदा करते हैं प्रिया के पिता जो प्रिया से बेहद प्यार करते हैं.

ये एक छोटी सी फिल्म है जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के एक यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट के तौर पर हुई.

ऑस्ट्रेलिया में हाल में भारत के कुछ युवाओं पर हमले हुए हैं, उसकी पृष्ठभूमि में अब ये फिल्म, सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक बन गई है.

फिल्म के लेखक और निर्देशक क्रिस केल्लेट का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्हें ज़बरदस्त समर्थन मिला है.

क्रिस केल्लेट ने कहा कि "इस फिल्म के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय आगे आया है. जब हमने इसका प्रचार दिया, तब तो सिडनी और मेलबर्न से फ़ोन आए.हमने कहा कि हम शूटिंग तो एडिलेड में करेंगे, अगर आप आएं तो यहां आपका स्वागत है.कई लोग यहां पहुंच गए और फिर तो हमारा उत्साह दुगुना हो गया."

इस फिल्म को महज़ ढाई हज़ार अमरीकी डॉलर के बड़े ही छोटे से बजट में तैयार किया गया है.

हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमलों की घटनाओं के बाद कैनबेरा और नई दिल्ली के बीच के रिश्तों में तनाव बढ़ा है.

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ये मानती है कि हिंसा की कुछ घटनाओं का कारण हालांकि नस्लभेद है, लेकिन ज़्यादातर घटनाओं को उन अपराधियों ने अंजाम दिया है, जिन्हें एक आसान शिकार की ज़रूरत होती है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X