इंटरनेट स्टार ऑस्टिन स्टैनली को लेकर आई बड़ी खबर, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Austin Stanly

Austin Stanly Health Update: इंटरनेट सेंसेशन ऑस्टिन स्टैनली, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'real_joker_austin_' के नाम से जाना जाता है, पिछले काफी दिनों से बीमार थे। उनके फैंस और फॉलोअर्स के लिए यह समय चिंता और डर से भरा हुआ था। लेकिन ऑस्टिन ने इस मुश्किल समय में खुद को संभाला और मजबूती से बाहर आए।

अस्पताल में भर्ती हुए ऑस्टिन

हाल ही में ऑस्टिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने मेडिकल रिपोर्ट्स भी दिखाए। पोस्ट में उन्होंने अपने इमोशंस शेयर करते हुए लिखा कि ये पिछले कुछ दिन उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दिन थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और कई बार ऐसा लगा कि सब कुछ उनके कंट्रोल से बाहर हो गया।

परिवार ने नहीं मानी हार

इसके बावजूद ऑस्टिन ने यह महसूस किया कि उन्हें चारों तरफ उन्हें ढेर सारा प्यार, सपोर्ट और ताकत मिला। उन्होंने लिखा कि उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी और इतने सारे लोग इमोशनली, मानसिक और आर्थिक रूप से उनके साथ खड़े रहे। ऑस्टिन ने सभी फॉलोअर्स, मित्रों और चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनका सहारा बने रखा।

जोश के साथ आएंगे वापस

ऑस्टिन ने यह भी कहा कि उनके हेटर्स ने भी उन्हें और मजबूत बनाया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से वादा किया कि यह कठिन दौर उनकी कहानी का अंत नहीं है। ऑस्टिन ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पूरी तरह से सेहतमंद होकर लौटेंगे और फिर से अपने फैंस के लिए खुशियां और मुस्कान लेकर आएंगे। इस बार वह और भी जोश, एनर्जी और ग्रैटीट्यूड के साथ लौटेंगे।

इस पोस्ट में ऑस्टिन की मुस्कान और उनका पॉजिटिव एटीट्यूड साफ झलकता है। उनकी कहानी यह सिखाती है कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, सही सोच, परिवार और लोगों का सपोर्ट हमेशा किसी भी मुसीबत को पार करने में मदद करता है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X