Auron Mein Kahan Dum Tha Twitter Review- अजय -तब्बू का रोमांस कर देगा हैरान, क्या बोले लोग?

अजय देवगन और तब्बू के लिए ये कोई नही बात नहीं है जब दोनों एक साथ नजर आए हैं इसके पहले भी कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी बन चुकी है। 'औरों में कहां दम था' जो कि एक अलग तरह की कहानी है और उम्र के इस पड़ाव में आपको एक्टर्स हैरान कर सकते हैं।
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के रिलीज होते ही लोगों को ये काफी पसंद आ रही है और ट्विटर पर लोग रिएक्शन्स दे रहे हैं।
इस फिल्म अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और आज ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है।
क्या बोले लोग
इस फिल्म को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, ''वाह सिर्फ वाह ही कह सकते हैं। अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक दूसरे के साथ और यह 'दिलजले' वाली फीलिंग दे रही है। नीरज पांडे की AuronMeinKahanDumTha एक प्रेम कहानी के साथ वापस आ गए हैं।''
एक ने लिखा, ''AuronMeinKahanDumTha मुझे नहीं लगता कि जनता AjayDevgn के इस अवतार को स्वीकार करेगी। साथ ही फिल्म में तब्बू के साथ भी काफी नजदीकियां हैं।''
मनोज मुंतशिर ने लिखा, ''बहुत दिन हुए कोई अच्छी लव स्टोरी देखे हुए, ये शिकायत मेरी तरह आपको भी है, तो जाइए थियेटर और देख लीजिए #AuronMeinKahanDumTha एक अच्छी फिल्म, अच्छे और ओरिजिनल संगीत के साथ आपके इंतजार में है!'' इस तरह से लोग मिले जुले रिएक्शन्स दे रही है। हालांकि फिल्म का पहला शो खत्म होने के बाद ही इसकी सही सूरत सामने आएगी।
तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी
अजय और तब्बू इसके पहले दृश्यम, दृश्यम 2, भोला, दे दे प्यार दे, विजय पथ और ना जाने कितनी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैँ। लेकिन इस फिल्म में फिर से दोनों रोमांस करते दिख रहे हैँ। इस वजह से ये फिल्म खास है। यही कारण है कि लोग ट्विटर पर इनको लेकर बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











