बहुत बोल्ड है 'औरंगजेब' का पहला ट्रेलर
फिल्म इश्कजादे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'औरंगजेब' अभी से ही चर्चा में हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर लांच हो गया है, जिेसे देखने के बाद हर किसी की आंखे फटी की फटी हैं।
यशराज बैनर की इस फिल्म के ट्रेलर से एहसास होता है कि फिल्म में काफी बोल्ड और सेक्स दृश्य है। कहा तो यह भी जा रहा ह कि यह यशराज फिल्म का अब तक का सबसे बोल्ड ट्रेलर है।
फिल्म में अर्जुन कपूर और अभनेत्री साशा आगा के काफी इंटिमेंट सींस हैं। साशा को तो ट्रेलर में जहां-जहां भी दिखाया गया है ,या तो वह बिकनी में हैं, या फिर वोअर्जुन के साथ लिपलॉक देते नजर आ रही हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा दक्षिण अभिनेता पृथ्वीराज, ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, अमृता सिंह, दीप्ति नवल, तनवी आजमी और स्वरा भास्कर भी हैं।देखते हैं कि यशराज का यह बोल्ड अवतार फिल्म और अर्जुन साशा को कहां पर लेकर जाता है। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है।यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












