औरंगजेब से प्रभावित आदित्य, जानिये किसके लिए हैं बेकरार

यश राज फिल्म्स को अपनी आने वाली फिल्म औरंगजेब के लिए काफी अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं। आदित्य चोपड़ा फिल्म औरंगजेब फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे रिस्पांस से काफी खुश हैं। फिल्म फर्स्ट लुक से ही आदित्य फिल्म की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त हो गये और साथ ही फिल्म के कंटेंट और फिल्म की टीम से वो इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने निर्देशक अतुल और अर्जुन को दूसरी फिल्म के लिए प्लान करने को कह दिया।

अर्जुन कपूर ने पिछले साल इसी माह यानी अप्रैल में ही अपनी पहली फिल्म इशकजादे की थी और आदित्य चोपड़ा उनकी एक्टिंग से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने अर्जुन कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया। इशकजादे फिल्म के रिलीज से पहले ही अर्जुन कपूर के हाथों में आदित्य चोपड़ा की दूसरी फिल्म औरंगजेब थी। आदित्य को लगा कि अर्जुन कपूर के अंदर बतौर एक्टर काफी टैलेंट है और उन्हें लगा कि अर्जुन को अलग अलग तरह के किरदारों में डालकर वो अर्जुन के टैलेंट को और भी ज्यादा एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Aurangzeb movie trailer getting good response

औरंगजेब फिल्म यशराज फिल्म्स की पहली फिल्म है जिससे अतुल सबरवाल भी जुडे़ हैं। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने पहले भी अतुल के काम को देखा और उनके काम से वो इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने अतुल के साथ काम करने का फैसला किया और औरंगजेब फिल्म में उन्हें साइन किया। औरंगजेब फिल्म के फर्स्ट लुक ने लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है और लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। औरंगजेब फिल्म में अर्जुन कपूर और साशा आगा ने मुख्य भूमिका निभाई है साथ ही जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर और पृथ्वीराज भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में डबल रोल का फंडा एक बार फिर से नजर आएगा। ओरंगजेब फिल्म 17 मई 2013 को रिलीज होगी।

<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/qMo9jiUeopc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X