किसी की ना सुनिये सिर्फ औरंगजेब देखिये: ट्विटर रिव्यू

अतुल सबरवाल की फिल्म औरंगेजब को देखने के बाद हर कोई सिर्फ यही कह रहा है कि फिल्म में अर्जुन कपूर और बाकी सभी एक्टरों का अभिनय काबिले तारीफ है। औरंगजेब फिल्म की यूएसपी है फिल्म में अर्जुन की एक्टिंग। फिल्म इशकजादे में अर्जुन कपूर पहले ही अपनी एक्टिंग प्रतिभा को दिखा सके हैं और औरंगजेब में भी एक बार फिर से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। साथ ही साथ फिल्म के निर्दे्शक अतुल सबरवाल ने भी अर्जुन कपूर के एक्टिंग टैलेंट को काफी खूबसूरती के साथ फिल्म में यूज किया है।

औरंगजेब फिल्म से साशा आगा ने भी बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है। फिल्म में साशा आगा ने अजय जो कि निगेटिव किरदार है के साथ काफी इंटिमेट सीन्स भी दिये हैं लेकिन इन सीन्स को करने को लेकर साशा बेहद ही सहज हैं। साशा का कहना है कि जब आप किसी फिल्म को करते हैं तो फिल्म में इस तरह के सीन्स हैं ये बात आपको पहले से पता होती है। और साथ ही साशा ने ये भी कहा कि औरंगजेब फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक अतुल सबरवाल और एक्टर अर्जुन कपूर ने उनकी काफी मदद की। अर्जुन कपूर का भी यही कहना है कि फिल्म में इस तरह के सीन्स होना फिल्म की मांग है और आजकल लोगों को भी इन सबसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

औरंगजेब फिल्म की कहानी एक लैंड माफिया की कहानी है। अर्जुन कपूर ने फिल्म में डबल रोल निभाया है। एक रोल है अजय का और दूसरा है विशाल का। अजय एक लैंड माफिया है और वो अपने किसी भी जुर्म के पीछे कोई सुराख नहीं छोड़ता है। अजय को सबूत के साथ पकड़ने के लिए पुलिस अजय के एक हमशक्ल विशाल को गैंग में भेज देती है और अजय को बंद करके रखती है ताकि उससे कुछ सबूत निकलवा सके। बाद में पता चलता है कि अजय और विशाल दोनों जुड़वां भाई हैं और पुलिस इस बात का फायदा उठा रही थी। आइये जानते हैं कि हमारे ट्विटर यूजर्स के अनुसार औरंगजेब का क्या रिव्यू है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X